खैरागढ़-जनसमस्या निवारण शिविर का दूसरा चरण: शहर के सांस्कृतिक भवन में 18 मई को शिविर
कल से पाड़ादाह और धनगांव सहित मुढ़ीपार में शुरू होंगे शिविर
11/05/2022
ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बाकी बडे़ सेक्टराें वाले ग्रामों भी शिविर लगाने की मांग पर मुढ़ीपार, धनगांव और पाड़ादाह के साथ शहर में भी जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।
टंकेश्वर साहू, एसडीएम खैरागढ़
शहर में 18 मई को होगा शिविर
ग्रामीण क्षेत्राें में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के साथ शहर मे भी पालिका स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 18 मई को किया जाएगा। शहर के सांस्कृतिक भवन मे आयोजित होने वाले शिविर में शहर के सभी वार्ड शामिल किए गए है। शिविर मे राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, महिला और बाल विकास, पशुपालन विभाग, मतस्य विभाग, लोकस्वास्थ्य यात्रिकीय विभाग सहित पालिका स्तर पर आवेदन और शिकायतें की जा सकेगी। शिविरों में आय जाति, निवास, बंटवारा, फौती, नामांतरण, सीमांकन, ऋण पुस्तिका, आरबीसी जैसे प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा होगा।
खैरागढ़. ब्लॉक में प्रशासन द्वारा जारी जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों और ग्रामीणो की उपस्थिति और आवेदनों को देखते शिविर की संख्या मे बढ़ोत्तरी की गई है। 6 मई तक ब्लाक के दर्जन भी ग्रामों में आयोजित शिविर समाप्त होने के बाद अब चार जगहो पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाने की शुरूआत 12 मई से फिर से होगी। इससे ऐसे ग्रामों के आवेदनों और शिकायतों पर भी कार्रवाई होगी। जहां जनसमस्या निवारण शिविर नही लग पाए थे। एसडीएम टंकेश्वर साहू ने इसके आदेश जारी कर दिए। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहर मे भी जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम साहू द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत जनसमस्या निवारण शिविर की शूरूआत 12 मई को पाड़ादाह से होगी। इसके लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में नायाब तहसीलदार मनीषा देवांगन मौजूद रहेगी। शिविर पंचायत भवन में लगाया जाएगा। ब्लॉक के धनगांव में 25 मई और सबसे बडे़ ग्राम मुढ़ीपार में 31 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के लिए तहसीलदार प्रीतम साहू, नायब तहसीलदार रश्मि दुबे, मनीषा देवांगन को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। शिविर मे ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर, एसडीएम टंकेश्वर साहू भी पहुंचेंगे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.