Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 11, 2022

खैरागढ़. शहर के मुख्य राजनांदगांव कवर्धा मार्ग को अतिक्रमण और मटेरियल मलबा रहित करनें पालिका ने अभियान छेड़ा है।

 खैरागढ़. शहर के मुख्य राजनांदगांव कवर्धा मार्ग को अतिक्रमण और मटेरियल मलबा रहित करनें पालिका ने अभियान छेड़ा है।


मुख्य मार्ग में शहर के दोनो छोर सोनेसरार वार्ड से लेकर पिपरिया वार्ड तक सड़कों में रखें मटेरियलों, अवैध कब्जों सहित मलबों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।


सोमवार को शिकायत के बाद स्थानीय पुराना स्टैंड के पास व्यापारी द्वारा दुकान के सामने सड़क के ऊपर तक बनाए गए चबुतरे को नगर पालिका अमले ने तोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों, मकान मालिकोें को नोटिस जारी कर सड़क किनारे रखें मलबों और मटेरियलों को हटानें के निर्देश दिए गए है। खुद नही हटाने पर पालिका का अमला इसे हटाने के साथ जब्ती और जुर्मानें की कार्रवाई करेगा

जारी रहेगी कार्रवाई

नगर पालिका ने सोमवार से सड़क को पूरी तरह साफ और बिना अतिक्रमण मटेरियल के रखने कार्रवाई शुरू कर दी। आधा दर्जन लोगों को मलबा मटेरियल सहित अन्य अतिक्रमण हटाने नोटिस देकर एक दिन का समय दिया गया है। इसके बाद पालिका प्रशासन खुद कार्रवाई करेगी। इसका असर भी मंगलवार से ही दिखना शूरू हो गया। सड़कों पर रखें मटेरियल हटा दिए गए। तो दूसरी ओर मलबों सहित अतिक्रमण को भी हटाने की कार्यवाही जारी रही। इसके बाद पालिका प्रशासन के सफाई कर्मी सड़क की सफाई में भरी गर्मी में दिनभर जुटे रहे। पालिका अधिकारियों ने कहा कि मुख्य सड़क को बिना बाधा के रखने लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान सड़क की सफाई भी रोजाना कराई जाएगी।


मुख्य सड़क में लगता है जाम

लगभग छ: किमी लंबी इस मुख्य सड़क में रोजाना इस तरह की कार्रवाई नहीं होने से जाम की स्थिति बनती है। मुख्य सड़क पर ही सैकड़ों थोक और चिल्हर दुकानों के साथ मुख्य ईतवारी बाजार, सांस्कृतिक भवन, पुराना स्टैंड, बस स्टैंड, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जीवन बीमा कार्यालय निजी बैंक, सहित कई बडे़ शासकीय कार्यालय भी मौजूद है। इसके कारण इन जगहो पर अपना काम लेकर आने वाले अपनेवाहन सहित अन्य संसाधन सड़कों पर ही रखते हैं। इससे आवाजाही बाधित होने के साथ-साथ मुख्य सड़क में जाम की स्थिति रोजाना बनती है।


पालिका अमले ने जिला निर्माण के बाद मुख्य सड़क में मटेरियलों, मलबों से यातायात संबंधी हो रही परेशानी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को व्यापारी का सड़क तक बनाया गया चबूतरा तोड़ा गया। मार्ग में अमलीपारा मोड़ से लेकर किलापारा, ईतवारी बाजार, तुरकारीपारा, पुराना स्टैंड, बस स्टैंड, टैंपो चौक, टिकरपारा, सिविल लाइन, पिपरिया इलाकें में सड़कों पर रखे और रखवाए गए मटेरियलों से रोजाना आवाजाही करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण भीड़भाड़ में कई बार जाम की स्थिति बनती है। जिससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासनिक कार्यवाही नही होने से मुख्यमार्ग में पड़े मटेरियल, मलबे सहित अतिक्रमण पर कार्यवाही नही हो रही थी। अब कार्रवाई शुरू होने होते ही मंगलवार को मुख्य सड़क की चौड़ाई बढ़ गई। इससे यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad