Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 19, 2022

मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी समिति के लगभग 475 किसानों को मिली न्याय की नई राहकिसानों को मिलेगा खेती-किसानी के लिए राशि और खाद’-बीजतत्कालिन प्रंबंधक द्वार की गई अनियमिता पर चल रही जांच की देरी पर मंत्री ने जताई नाराजगी


मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी समिति के लगभग 475 किसानों को मिली न्याय की नई राहकिसानों को मिलेगा खेती-किसानी के लिए राशि और खाद’-बीजतत्कालिन प्रंबंधक द्वार की गई अनियमिता पर चल रही जांच की देरी पर मंत्री ने जताई नाराजगी

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट 

कवर्धा, 19 मई 2022। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कबीरधाम जिले के झिरौनी और ग्राम जिंदा प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति के पंजीकृत लगभग 475 किसानों को न्याय की नई राह मिली है। इन दोनों समिति के किसानों को खरीफ फसल वर्ष 2022-23 के लिए समिति से खेती-किसानी के लिए नगद तथा खाद-बीज मिलेगा। साथ ही किसानों की लिमिट भी बढाई जाएगी। 


मंत्री श्री अकबर ने इन दोनों समिति में वर्ष 2016-17 से तत्कालिन समिति प्रबंधक द्वारा की गई अनियमितता की चल रही सघन जांच शीघ्र पूरा करने के लिए कहा, ताकि किसानों की समस्याओं का ठोस समाधान हो सके। उन्होने जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच में की जा रही देरी के लिए भी कड़ी नाराजगी भी जाहिर की।


कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झिरौनी तथा जिंदा समिति के किसानों की समस्याओं के ठोस समाधान के लिए अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा,  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव सीईओ श्री सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाए श्री भूपेंद्र ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी श्री आरपी मिश्रा, बिरकोना जिला सहकारी बांच मैनेजर श्री विजय चन्द्रवंशी और झिरौनी तथा जिंदा समिति प्रबंधक शामिल हुए। इन दोनों समिति के पंजीकृत किसान भी कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से सीधे जुड़े हुए थे। मंत्री श्री अकबर ने इन दोंनो समिति के लगभग 475 पंजीकृत किसानों के प्रतिनिधि मंडल एवं किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के रूबरू हुए। उन्होने किसानों की सभी समस्याओं की बारिकी से सुनने के बाद जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों से भी इस मामले की पूरी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर को किसानों ने चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2018 से तत्कालिन समिति प्रबंधक द्वारा अनियमितता बरती गई हैं, जिसकी वजह से किसान आज भी बिरकोना जिला सहकारी बैक में कर्जदार बने हुए है, जबकि संबंधित समिति में उनके द्वारा किसी भी प्रकार के ऋणदाता नहीं है। इसकी वजह से किसानों को खरीफ सीजन में खाद-बीज स्वीकृत संबंधित तकनीकि परेशानी हो रही है। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस मामले में अब तक संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाही की पूरी जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी श्री रविप्रकाश मिश्रा इस पूरे मामले के जांच अधिकारी है। जिला नोडल अधिकारी श्री रविप्रकाश मिश्रा ने बताया कि अब तक एक समिति के पूरी जांच हो गई है। बैंक के जिला सीईओ श्री सुनील वर्मा ने बताया कि संबंधित किसानों को तीन दिनों के भीतर खेती-किसानी के लिए ऋण एवं खाद-बीज की स्वीकृति दे दी जाएगी। आगमी 45 दिनों के अंदर इस पूरे मामले की हो रही सधन जांच की प्रक्रिया कर ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad