Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 7, 2022

सुलभ समाधान दिवस बरघाट के ग्रामों में शिविर हुआ आयोजित ग्राम पंचायतों में सुनी गई समस्याएं 500 आवेदन का मौके मैं किया गया निराकरण


सुलभ समाधान दिवस बरघाट के ग्रामों में शिविर हुआ आयोजित

ग्राम पंचायतों में सुनी गई समस्याएं 500 आवेदन का मौके मैं किया गया  निराकरण

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट 

ग्राम स्तर की समस्या का ग्राम में ही समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देश में सुलभ सावधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अभियान की कड़ी में शुक्रवार 6 मई को सुलभ समाधान दिवस का आयोजन बरघाट विकासखंड में किया गया। अभियान अंतर्गत कुल 52 अधिकारियों को ग्रामवार नोडल के रूप में नियुक्त किए गया था। नोडल अधिकारियों द्वारा अपनी पंचायतों में उपस्थित होकर प्रातः 9 बजे से 1:30 बजे तक ग्रामीणों की समस्या को सचिव, पटवारी तथा रोजगार सहायक एवं ग्राम अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी की उपस्थिति में विस्तार से सुना गया तथा सविता संवेदनशीलता से हर संभव आवेदनों का मौके पर निराकरण किया।


कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण

कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा भी औचक रूप से विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर सुगम  समाधान दिवस के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में उपस्थित ग्रामीणों की समस्या को सुनने के साथ ही नोडल अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

               ग्राम पंचायत में शिविर के उपरांत दोपहर 2:30 बजे से कलक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की उपस्थिति में जनपद पर बरघाट सभाकक्ष में शिविर की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ.फटिंग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल तथा अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंड़यात ने ग्राम वार शिकायत पंजी का अवलोकन कर नोडल अधिकारियों तथा सचिव, पटवारी तथा रोजगार सहायक से शिकायत वार तक्ष प्रश्न कर शिकायत की स्थिति जानी। कलेक्टर डॉ.फटिंग द्वारा समीक्षा के दौरान अभियान की मंशानुसार अपेक्षाकृत कार्यवाही न होने पर संबंधित नोडल अधिकारियों व ग्राम स्तरीय दल के कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त कर ग्राम जिम,कांचना, गोटेगांव, केसलाकलॉ, खामी,खारी तथा घीसी में पुनः शिविर आयोजि करने के निर्देश दिए।

इसी तरह इस शिविर में अनुपस्थित पाए गए ग्राम पंचायत उमरवाड़ा के नोडल अधिकारी दिंगपाल  रांहडाले तथा जनम खारी के नोडल अधिकारी श्री शैलेष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं। आयोजित शिविर में ग्राम पंचायतों से कुल 2431 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें से लगभग 500 आवेदन मौके पर निराकृत किए गए। कलेक्टर डॉ. फटिंग द्वारा लंबित पेंशन प्रकरण बंद नल जल योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित भुगतान किसान सम्मान निधि, खाद्यान्न वितरण पात्रता पर्ची वितरण फौती नामान्तरण, लाडली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना जैसी अन्य निराकरण योग्य, शिकायत पर सम्बन्धित विभाग के जिला अधिकारी को जल तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad