आदिवासी समाज के मृतक परिवार के लोगों से बसपा सांसद राजा जी गौतम
सीएन आई न्यूज सिवनी से कमलेश अहिरवार की रिपोर्ट बहुजन समाज पार्टी जिला सिवनी द्वारा जारी विज्ञत्ति के अनुसार राज जी गौतम संसाद राज्यसभा एवं मुख्य प्रदेश प्रभारी बसपा मध्य प्रदेश 10 मई को थाना कुरई अंतर्गत ग्राम सागर एवं सिमरिया पहुंचकर विगत दिवस 02 मई को दो आदिवासी समाज के लोगों की हत्या कर दी गई है। बसपा सांसद मृतक परिवार के लोगों से मिलकर सांत्वना देगें एवं वापस सिवनी आकर राशि लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मृतक परिवार के लोगों को उचित न्याय दिलाने जिला कलेक्टर से बात करेंगे। बसपा सांसद के साथ में उपरोत्त सभी कार्यक्रम में इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्यप्रदेश एवं बालकिशन चैधरी प्रदेश प्रभारी बसपा मध्य प्रदेश, उमाकांत बन्देवार, डोमन लाल अहिरवार जिला प्रभारी बसपा सिवनी के साथ-साथ बीएल कमरे पूर्व प्रदेश महासचिव बसपा एवं गुमान सिंह उइके, श्रीमति जलसों उइके, तामसिंह परते, उमेश काकोडिया, विजय धुर्वे, उमाशंकर मर्सकोले, गजराज सिंह उइके, अशोक उइके, संतोष धुर्वे, आदि बसपा नेता गण उपस्थित रहेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी लाल सिंह नेदौरे, जिला अध्यक्ष बसपा सिवनी द्वारा दी गई एवं सभी से उपस्थित की अपील की गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.