रिटायर्ड शिक्षक के घर से नगदी व जेवरात चोरी
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी। इन दिनों जिले भर में छोटी बड़ी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अरी थाना अंतर्गत ग्राम अरी में गत रात्रि में सूने घर में चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से नगदी एवं चांदी की चार पायल व पैर पट्टी चोरों ने चुरा ले गए। इसके साथ ही आसपास के कई गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिससे ग्रामवासियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। ग्राम वासियों ने बताया कि गांव काठी और अरी में बीते 1 सप्ताह के अंदर तीन मोटरसाइकिल चोरों ने चुरा लिया।
सेवानिवृत्त शिक्षक अरी निवासी केशव प्रसाद बिसेन करंजी मोहल्ला जो गत रात्रि को रिश्तेदार के यहां ताखला शादी में गए हुए थे। चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की। ताला ना तोड़ पाए तो कब्जा उखाड़ कर घर के अंदर घुस कर अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे हुए 15 हजार नगद एवं चार चांदी की पायल पैर पट्टी चुरा ले गए। 12:00 बजे रात्रि में शिक्षक व उनकी पत्नी जब वापस आए तो घर का नजारा देखकर हतप्रभ रह गए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.