अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वाधान में गांधी चौक अंबिकापुर में जेल भरो आंदोलन में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर आंदोलन
~सूरज यादव की खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/पत्रकारों के ऊपर होने वाले हमले और फर्जी रिपोर्ट के विरोध में
गौरेला पेंड्रा मरवाही के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सभी सदस्य उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी का भरपूर समर्थन मिल रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में राम विचार नेताम जी ने गिरफ्तार पत्रकारों के बारे में सरकार की नीतियों की आलोचना की भूपेश सरकार के ऊपर तस्करों को समर्थन देते हुए पत्रकारों का दमन कर रहे हैं।
इस विरोध में जमकर प्रहार किया,इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जय नाथ केराम जी,अपना समर्थन देते हुए जेल में बंद जितेंद्र जयसवाल को रिहा करने की मांग की पुलिस प्रशासन द्वारा 15 दिन के अंदर रिहाई की आश्वासन के बाद अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यों ने गिरफ्तारी देने की बात कही अगर जेल में बंद चंद्र जायसवाल 15 दिनों के अंदर रिहा नहीं होते अखिल भारतीय सुरक्षा समिति में एक वृहद आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए आंदोलन को खत्म किया
सूरज यादव
ब्यूरो/संवाददाता
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.