शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट रिपोर्टर
बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत 09 मई 2022 को जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम धनसुआ के जंगल में छापामार कार्यवाही कर 42 हजार 750 रुपये का 600 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज ग्राम धनसुआ के जंगल में छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम धनसुआ के जँगल मे नाला किनारे अलग-अलग स्थानों से 30 मटकों मे भरा हुआ लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर कच्ची शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पँजीबद्ध किया गये है। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया। जब्त लाहन एवँ शराब की कीमत लगभग 42 हजार 750 रुपये है । इस कार्यवाई मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.