विधायक देवेन्द्र यादव जी से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओें ने की मूलाकात। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा हमारे बीच मतभेद हो सकता है मनभेद नही। साजा नगर पंचायत... आज नगर के विश्राम गृह में दोपहर 1 बजे विधायक देवेन्द्र यादव का आगमन हुआ,
जिसमे युवाओं ने गर्मजोशी के साथ मिलकर स्वागत किया गया।वही देवेंद्र यादव ने अधिक से अधिक युवाओं को मेम्बर शिप कराने की बात कही।उन्होंने कहा साजा में बहुत दिन बाद आया और पुराने यादों को युवा के बीच में शेयर भी किया,उन्होने कहा कि यह चुनाव आपके जीवन मे संघर्ष कर आगे बढने की प्रेरणा देता है,
आप सभी मिलकर चुनाव लडे।वंही युवाओं ने भरोसा दिलाया कि हमारे बीच में मतभेद हो सकता है मनभेद नही हो सकता है, इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष यूवा कांग्रेस नेता डेनिस यादव, राजा चौबे, प्रदेश संयोजक, अंजोर यदु अध्यक्ष विधानसभा एन एस यू आई,पार्षद राजेश ठाकुर, प्रकाश सिन्हा, युवा कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिन्हा, विपल्व गौराहा, राहुल दानी,लवकुश सिन्हा, देबू चौबे, दिनेश वर्मा, चनकू सिन्हा, सरपंच ईश्वर वर्मा, घनश्याम वर्मा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
सी.एन.आई. न्यूज रिपोर्टर राजू साहू साजा,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.