गंभीर तरीके से मारपीट कर आवाजाही करने वाले लोगों को लूटपाट की घटनाएं मुख्य रूप से छुईखदान डोकराभाठा मार्ग पर पिरचा और डोकराभाठा के बीच हो रही है। बताया गया कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पहली घटना 19 अप्रैल को होने के बाद छुईखदान थाने में की थी लेकिन छुईखदान पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। जिसके कारण पिछले माह भर में ही दर्जन भर से अधिक घटनाएं लगातार हो रही है। आधा दर्जन सेअधिक लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो चुके है।
रविवार को खैरबना के युवक से राशि छीनने मारपीट, गंभीर घायल को जिला अस्पताल किया गया रिफर
शिकायत के बाद पेट्रोलिंग की जा रही है। रविवार को घायल युवक को रिफर किया गया है। ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नारायण लाल सिन्हा, थाना प्रभारी छुईखदान
पुलिस की लापरवाही से लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटना के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी बढ़ रही है। इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि घटना पिछले 18 अप्रेल से लगातार घट रही है। सूचना के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग और कोई कार्यवाही शुरू नही की। जिसके कारण घटनाएं बढ़ गई है। लूटपाट करनें वालों की संख्या छह से सात बताई गई है। जो रात साढे़ आठ से साढे़ नौ बजें के बीच मार्ग रोककर ऐसे लोगों की ताक में रहते है जो अकेले यहां से गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को खैरबना निवासी युवक छूईखदान से अपनी दुकान बंद कर वापस घर जा रहा था। इस दौरान युवक के पास रखी नगदी रकम, मोबाइल छीनने का प्रयास असफल होने पर आरोपियों ने उससे जमकर मारपीट कर दी। रास्तें मे किसी को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को गंभीर अवस्था में छूईखदान अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी स्थिति को देखतें उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है। पिछले माह भर ऐसी लगातार घटनाए हो रही है। पुलिस को इसकी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। घायल युवक की फोटो और घटना सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.