Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 7, 2022

खैरागढ़ -कलेक्टर ने ग्राम घुमका में देखा गौठान से जुड़ी महिला समूह का हुनरसिलाई मशीन दिये जाने का दिया भरोसा मसाला उत्पादन के लिए महिला समूह को मिलेगी मसाला पैकेजिंग मशीनम हिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब


खैरागढ़ -कलेक्टर ने ग्राम घुमका में देखा गौठान से जुड़ी महिला समूह का हुनरसिलाई मशीन दिये जाने का दिया भरोसा

 मसाला उत्पादन के लिए महिला समूह को मिलेगी मसाला पैकेजिंग मशीनम हिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब


कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत घुमका पहुंचकर यहां गौठान से जुड़ी महिला समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों से मुखातिब हुए। उन्होंने इस दौरान यहां महिलाओं द्वारा स्कूली बच्चों के लिए की जा रही सिलाई का काम देखा। इस दौरान कलेक्टर से महिला समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त सिलाई मशीन की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल सहमति देते हुए अतिरिक्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। यहां गौठान में महिला समूह द्वारा मसाला उत्पादन का कार्य भी बखूबी किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने महिला समूह को उनके कार्य में और अधिक दक्ष और आसान बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग से मसाला उत्पादन पैकेजिंग मशीन दिए जाने कहा। जिस पर महिला समूह ने कलेक्टर का ताली बजाकर अभिवादन किया। कलेक्टर ने महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि महिला समूह को अब एक सुनहरा अवसर मिला है। जिससे अपने घर गृहस्थी के काम के साथ ही अपने हुनर को प्रदर्शित कर रही हैं। महिला समूह को घर गृहस्थी के काम के साथ ही आमदनी अर्जित करने का एक मजबूत आधार और रास्ता मिला है। उन्होंने महिला समूह के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही महिला समूह से कहा कि यहां बने उत्पाद काफी अच्छी गुणवत्ता के हैं। उन्होंने इसे सी-मार्ट के माध्यम से भी विक्रय के लिए कहा।


महिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब-


ग्राम पंचायत घुमका की गौठान से जुड़ी महिला समूह एलईडी बल्ब बनाने जा रही है। इसके लिए महिला समूह को एक निजी एलईडी बल्ब कंपनी से टाई अप किया गया है। संबंधित एजेंसी द्वारा महिला समूह को एलईडी बल्ब बनाने की मशीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही एलईडी बल्ब बनाने में उपयोग में आने वाली सभी प्रकार के रॉ- मटेरियल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। महिला समूह के द्वारा बल्ब की फिटिंग सहित अन्य जरूरी कार्य किया जाएगा। इसके लिए महिला समूहों को कंपनी द्वारा प्रत्येक बल्ब के हिसाब से एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। यह कार्य महिलाओं के लिए सुविधाजनक और लाभकारी भी साबित होगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने महिलाओं को इस कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad