गुण्डरदेही मे व्यापारियो के साथ मारपीट करने वाले क्रांति सेना के नौ सदस्यो को पुलिस ने दस घंटे मे किया गिरफ्तार
गुण्डरदेही । सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व मे तूएगोंदी में आदिवासी पर हुए हमलों को लेकर 25 मई को बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था इसी संबंध में 25 मई को समय 12 बजे दुर्ग भिलाई के छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा दुकान जबरन बंद कराने के दौरान गुण्डरदेही के व्यापारियों से मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ तथा लाठी डंडे से मारपीट की गई इसी मामले को लेकर प्रार्थी व्यापारी की रिपोर्ट पर गुण्डरदेही पुलिस ने धारा 147 148 149 294 323 506 बी 427 452 120 बी व 307 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में घायल व्यापारियो की डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 307 व साक्षियों के कथनों के आधार पर धारा 120 भी जोड़ी गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा के निर्देशन में बालोद एसपी गोवर्धन ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी सोनसाय मौर्य डीएसपी राजेश बांगड़े के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित कर प्रकरण के संदेही आरोपी को रात्रि में ही पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया घटना के दौरान एक काली रंग की जीप सीजी O4 एच 9979 व लाठी-डंडे को भी जप्त किया गया है आरोपी दुष्यंत साहू पिता शत्रुघ्न लाल साहू उम्र 32 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी रायपुर कोमल चंद साहू पिता रेवाराम साहू 24 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी खामतराई रायपुर उमेश यादव पिता केशव यादव 24 वर्ष भानपुरी शिव मंदिर दर्री तालाब रायपुर लोकेश कुमार वर्मा पिता सनत वर्मा 31 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खामतराई अमन साहू पिता मनोज साहू 19 वर्ष जामुल अप्पू मेश्राम पिता दुखित राम मेश्राम 31 वर्ष जामुल भुपेश वर्मा पिता महेश वर्मा 20 वर्ष जामुल नेमसिंग ठाकुर झाडुराम 45 वर्ष भुसरेंगा थाना रनचिरई व जागेश्वर वर्मा पिता शिव कुमार वर्मा 28 वर्ष जामुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है आरोपी को पकड़ने मे निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी प्रभारी साइबर सेल बालोद यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई खगेन्द्र पठारे भुनेश्वर मरकाम संदीप यादव आकाश दुबे विवेक शाही राहुल मनहरे दमन साहू पुकेश्वर साहू सुमित पटेल का योगदान रहा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.