राजनांदगांव। ,। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मानिकपुर में जिला पंचायत सदस्य ने गौठान का किया निरीक्षण।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी मे जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू डोंगरगढ विकासखंड के मानिकपुर में गौठान में पहुंच कर वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण तथा गोबर खरीदी के बारे में जानकारी लिया महिला समूह के द्वारा महिलाओं के आय के बारे में महिलाओं से चर्चा कर शासन द्वारा महिला समूह को रोजगार देकर आज महिलाएं अच्छी आमदनी कर रही है
इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद दिया। एवं गौठान में कार्य कर रहे महिला समूह के सभी सदस्यों को बधाई दिया वर्मी कंपोस्ट खाद की भराई को स्वयं तराजू में रख कर वजन कर निरीक्षण लिया ।
तथा समूह के महिलाओं को सही वजन का पैकिंग करने हेतु हिदायत दी महिलाओं द्वारा जैविक खाद्य बिक्री आय व्यय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लिया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा साहू द्वारा सभी गांव में जा- जाकर महिलाओं को कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
एवं महिला समूह के सभी से मुलाकात करके आम दानी कैसे करें इसके बारे में भी चर्चा किया। , सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.