खैरागढ़-विरोध ज्ञापन के बाद एसडीएम के निर्देश पर सहकारी बैंक ने बस स्टैण्ड से हटाया अपना टोकन सेंटरबस स्टैण्ड मे सुधरी व्यवस्था तो बैंक प्रबंधन की लापरवाही जारी, भीड़ के चलते स्टेट हाईवे हुआ जाम
खैरागढ़ - बस स्टैण्ड में संचालित हो रही जिला सहकारी बैंक के अस्थाई टोकन सेंटर को आखिरकार विरोध और एसडीएम के निर्देश के बाद बैंक प्रबंधन ने बंद कर दिया। सोमवार को बैंक खुलने के दौरान यहाँ टोकन लेने कोई नहीं पहुँचा । जो पहुँचे उन्हें बता दिया गया कि अब सीधे बैंक में ही जाकर टोकन सहित भुगतान लेने की कार्यवाही होगी । बस स्टैण्ड परिसर में टोकन सेंटर बंद होने से बस | संचालको, बस स्टैण्ड के व्यापारियों, बस यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। टोकन सेंटर का संचालन बस स्टैण्ड के यात्री प्रतीक्षालय मे होने से यहाँ लगातार किसानो की भीड़ उमड़ रही थी। जिसके कारण वस यात्रियों को यहाँ छांव और पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा था । प्रतीक्षालय में किसानों की भीड़ के चलते यात्रियों को भरी गर्मी के बाद भी धूप में खड़े होकर बस की प्रतीक्षा करनी मजबूरी बन गई थी । तो दूसरी ओर बस स्टैण्ड में किसानो के वाहनों की लंबी कतारों से बसो की आवाजाही भी लगातार प्रभावित हो रही थी । स्टैण्ड मे खड़ी बसों को निकालने में घंटो लग रहा था। जबकि आवाजाही करने वाली कई बसे भीड़ और वाहनों के कारण स्टैण्ड के अंदर नहीं घुस पा रही थी । दो दिन पहले ही शुक्रवार को इसको लेकर विरोध के स्वर उठे थे । और बस स्टैण्ड के कर्मचारियों, व्यापारियो सहित संचालको ने एसडीएम और नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यस स्टैण्ड में संचालित हो रही सहकारी बैंक के टोकन सिस्टम सेटर को बंद करने की मांग की थी। जिस पर कार्यवाही की गई थी ।
नगरपालिका का पत्र लौटाया, एसडीएम ने दिए थे निर्देश
बसस्टैण्ड परिसर में कोरोनाकाल के दौरान बैंक में भीड़ कम करने स्थानीय प्रशासन ने बस स्टैण्ड में टोकन सेंटर की अस्थाई व्यवस्थाबनाई थी जो इस साल भी लगातार जारी थी। विरोध और ज्ञापन के बाद पालिका प्रशासन ने बैंक प्रबंधन को यात्री प्रतीक्षालय को खाली कर टोकन सेंटर को बंद करने सहकारी बैंक प्रबंधन को पत्र लिखा था। लेकिन पत्र को बैंक प्रबंधन ने वापस लौटाते टोकन सेंटर को एसडीएम और तहसीलदार द्वारा दिए जाने का हवाला देकर पालिका का आदेश मानने से इंकार कर दिया था। मामले की जानकारी एसडीएम टंकेश्वर साहू को होने के बाद एसडीएम साहू ने शुक्रवार को शाम को तत्काल बैंक प्रबंधक को बस स्टैण्ड से टोकन सेंटर हटाने निर्देश दिए थे। शनिवार और रविवार अवकाश के बाद सोमवार को आखिरकार बैंक प्रबंधन ने बस स्टैण्ड से टोकन सेंटर बंद कर दिया। इससे बस स्टैण्ड को बड़ी राहत मिली ।
बैंक की लापरवाही जारी, फिर से सड़क जाम
बस स्टैण्ड से टोकन सेंटर हटाए जाने के बाद सोमवार को न्याय योजना की राशि केसीसी सहित अन्य कार्यवाही के लिए बैंक पहुँचें किसानो की भीड़ सहकारी बैंक के सामने जमा हो गई। इससे राजनांदगांव कवर्धा मुख्य मार्ग काफी ज्यादा बाधित हो गया। बैंक प्रबंधन को स्थानीय प्रशासन सहित नए जिले के ओएसडी भी इसके लिए चेतावनी दे चुके है । लेकिन बैंक प्रबंधन इस मामले में लगातार लापरवाही बरत रहा है। सड़क जाम होने से यहाँ दूर्घटना का खतरा बढ़ रहा है तो बैंक के पास पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी खातेदारो, किसानों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नही बनाई जा रही है ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.