वट सावित्री व्रत पर पति के दीर्घायु की कामना के साथ बरगद की हुई पूजा
खैरागढ़ -परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने वट सावित्री का उपवास रख वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सोमवार को सुबह से महिलाएँ बरगद वृक्ष पहुँची और विधिविधान से पूजा कर पति के दीर्घायू होने की कामना को लेकर पूजा के बाद व्रत कथा का रसपान किया। हालकि व्रत की तिथि को लेकर को भी भ्रम की स्थिति बनी रही। रविवार और सोमवार को पंचांग अनुसार अमावस्या तिथि पड़ने से कुछ जगहो पर महिलाओं ने रविवार को वट सावित्री का पूजन किया । लेकिन अधिकांश जगहो पर आज व्रत रखकर पूजा अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने इस दौरान वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा, परिक्रमा करके पति के जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना की । वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की मूर्ति बरगद वृक्ष पर महिलाएँ पूजन के लिए पहुंची। वट वृक्ष की जड़ में जल कुमकुम दीप बत्ती और अगरबत्ती से पूजन के साथ बरगद के पेड़ की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेट पति के दीघार्य की कामना किया। साथ ही व्रत कथा वाचन भी हुआ। शहर के सिविललाइन, दाउचौरा, ईतवारीबाजार, अमलीपारा, बरेठपारा, सोनारपारा, तुरकारीपारा, पिपरिया, ठाकुरपारा, राजफेमली सहित ग्रामीण इलाको में भी वट सावित्री पर महिलाएँ बड़ी संख्या में बरगद की पूजा करने पहुंची ।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.