Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 31, 2022

CNI न्यूज खबर का असर-राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर कोटा ब्लाक की 12 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई।


CNI न्यूज खबर का असर-राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर कोटा ब्लाक की 12 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई।

बिलासपुर से इमरान खान 

बिलासपुर (कंचनपुर ) --- खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 12 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मई महीने में सामान्य एवं अतिरिक्त चावल के साथ-साथ अप्रैल महीने का प्रति सदस्य 5 किलो के मान से अंत्योदय एवं प्राथमिकता कार्डधारियों को चावल वितरण करने के निर्देश राशन दुकानों को दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त आबंटित चावल वितरण की जांच खाद्य निरीक्षकों द्वारा की गई। जांच में राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 12 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। 


गौरतलब है कोटा ब्लाक अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान में नियमित जांच नहीं होने से संचालक ग्रामीण क्षेत्र की राशन वितरण में जमकर बंदरबांट कर रहे थे। संचालक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाले अतिरिक्त 5 किलो चावल आबंटन का खुलेआम गबन कर रहे थे। मामले को प्रमुखता से उजागर करने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी कोटा द्वारा जांच करने निर्देशित किया गया। जांच में गमन की पुष्टि होने के बाद कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नेवारीबहरा, ओम सांईनाथ महिला स्व सहायता समूह पोड़ी, जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह मोहदा, मां स्व सहायता समूह रानी बछाली, ग्राम पंचायत टाटीधार, नगर पंचायत रतनपुर के 6, मां पार्वती स्व सहायता समूह, विनायक महिला स्व सहायता समूह, आठबीसा महिला स्व सहायता समूह, मां सर्वेश्वरी महिला सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति और कस्तूरबा स्व सहायता समूह की दुकान पर कार्यवाही की गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad