Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 24, 2022

सिमगा जनपद सीईओ की मनमानी से नाराज शिवसेना ने किया घेराव प्रशासनिक अधिकारीयो की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे : शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु जनपद सीईओ के पुतला दहन से पहले ही प्रशासन आया हरकत में माँगे हुई पुरी


सिमगा जनपद सीईओ की मनमानी से नाराज  शिवसेना ने किया घेराव


प्रशासनिक  अधिकारीयो की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे : शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु  


 जनपद सीईओ के पुतला दहन से पहले ही प्रशासन आया हरकत में  माँगे हुई पुरी 


सिमगा ब्लाक के ग्राम पंचायत हथबंद मामले पर शिवसेना के जिलाध्यक्ष संतोष यदु के निर्देशन मे शिवसैनिकों ने हथबंद ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर सिमगा जनपद सीईओ पंकज देव के कार्यालय का घेराव करने सिमगा के जयस्तंभ चौक से सैंकड़ो की संख्या में भ्रष्टाचार बंद करो , प्रशासनिक अधिकारीयों की मनमानी नहीं चलेगी , जनपद सीईओ हाय हाय के नारे लगाते हुए


  पैदल मार्च प्रदर्शन करते जनपद कार्यालय के मेन गेट पर बैठ गए। कुछ देर प्रदर्शन के बाद शिवसैनिक आक्रोशित हो गये और जनपद सीईओ पंकज देव के पुतले को जलाने जनपद कार्यालय में घुसने लगे आनन फानन में सिमगा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार मारकंडेय ने शिवसैनिको को रोका और मान मनौव्वल करते हुए  प्रदर्शन कारियो में से ही कुछ पदाधिकारीयो को मध्यस्थता करने अनुरोध किया जिसके बाद एसडीएम टीआर माहेश्वरी, तहसीलदार बलराम तंबोली, के समक्ष सीईओ पंकज देव ने लिखित आदेश जारी कर हथबंद ग्राम पंचायत में शौचालय आवास योजना में हुए गड़बड़ी की जांच कर दोषी पर कार्रवाई कराने , उपसरपंच के खिलाफ लगे धारा 40 पर एक सप्ताह में जांच कराने व आरक्षित वर्ग के पंच को पंचायत का प्रभार तीन दिनो में सौंपने व प्रभारी सरपंच अशोक दुबे के द्वारा किए गलत कृत्यों पर कार्रवाई करने बात कही तब जाकर शिवसैनिक शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।प्रदर्शन करने वालो में  मुख्य रूप से जिला महासचिव ओमकार वर्मा, मुकेश साहू, जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, राजेश घृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह सोनवानी, रोहित देवाँगन, कार्यकारिणी सदस्य रामप्यारी निषाद, भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, तिल्दा-नेवरा ब्लाक अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा, सचिव कामता निर्मलकर, केसदा शक्तीकेंद्र अध्यक्ष ज्ञानसिंह सागरवंशी, हथबंद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, महिला सेना सरोजनी ध्रुव,पुर्व सरपंच विद्या वर्मा, पंच मुलचंद टंडन, नरेंद्र अनंत, नरेंद्र ध्रुव, ललिता जोगी, आरती जांगड़े, रुबि यादव, संजय वर्मा, जित्तू यादव, सोनऊ पटेल, तिलक यादव, सतनाम सिंह, संतोष ध्रुव, जितेंद्र साहू, राजू पाल, आशिष पटेल, यशवंत ठाकुर, गोवर्धन, चुरावन , मनोज, रोहित आदि उपस्थित थे।

*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad