मोहंदीपाठ के भाजपा नेत्री व उनके पति रेप केस मे गिरफ्तार कई ओहदे पद पर रह चुकी है भाजपा नेत्री नंदनी धाक
गुण्डरदेही । ग्राम मोहंदीपाट में धाक-एंड-धाक सिस्टर्स कंपनी के मालिक विजय देवांगन और मालकिन नंदनी धाक को अर्जुन्दा पुलिस ने रेप कांड मे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मामला थाना अर्जुन्दा क्षेत्र का है 5 मई को प्रार्थिया थाना अर्जुन्दा आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ग्राम मोहंदीपाठ के विजय देवांगन के घर व फैक्ट्री में आज से 6 माह पूर्व से काम करती थी 11 जनवरी 2020 को दोपहर एक बजे विजय देवांगन प्रार्थीया को अपने घर के चोरी के केस में फंसा देने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया
उसके बाद से विजय देवांगन लगातार प्रार्थीया को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाते रहा 23 अक्टूबर 2021 के रात्रि 10 बजे विजय देवांगन और उसकी पत्नी नंदनी धाक प्रार्थीया को अपने घर बुलाकर विजय द्वारा जबरदस्ती बनाए संबंध की जानकारी किसी को मत देना कहकर व डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर विजय और नंदनी धाक प्रार्थीया को हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किए विजय द्वारा प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध की जानकारी नंदनी को होना व प्रार्थीया के साथ घटित घटना में विजय का सहयोग देना बताया गया मामला धारा 376, 506 (B), 323,34 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपीगण विजय देवांगन पिता खेदूराम देवांगन उम्र 59 वर्ष तथा उनकी पत्नी नंदनी देवांगन धाक पति विजय देवांगन उम्र 54 वर्ष निवासी मोहंदीपाट थाना अर्जुन्दा से पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किया आरोपीगण के वि़रूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से अर्जुन्दा पुलिस ने दोनो पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.