Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 6, 2022

रामाटोला के अधूरे निर्माण व राशि गबन की जांच हो;सरपंच संघ। तीन दिन के भीतर कार्रवाई नही हुई तो जिले भर के सरपंच करेंगे आंदोलन।

 डोंगरगढ़- रामाटोला के अधूरे निर्माण व राशि गबन की जांच हो;सरपंच संघ। तीन दिन के भीतर कार्रवाई नही हुई तो जिले भर के सरपंच करेंगे आंदोलन।



ग्राम पंचायत रामाटोला के हायर सेकेंडरी स्कूल में कम्प्यूटर व प्रयोगशाला कक्ष के अधूरे निर्माण के बावजूद अग्रिम राशि आहरण करने वाले जनपद सदस्य महेश सेन के खिलाफ सरपंच संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सरपंच संघ के अध्यक्ष आबिद खान के नेतृत्व में थाना प्रभारी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की मांग की। संघ के सदस्यों  ने बताया कि रामाटोला की सरपंच चित्ररेखा मंडावी ने जनपद सदस्य महेश सेन को निर्माण का ठेका दिया है।


जानकारी के अभाव में सरपंच ने कई किश्तों में राशि का आहरण कर जनपद सदस्य सेन को भुगतान कर दिया। भुगतान करने के बाद भी निर्माण अधूरा है और इसी बात को महेश सेन से सरपंच ने कही तो आवेश में आकर जातिगत गाली-गलौच कर दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर सरपंच ने सेन के खिलाफ डोंगरगढ़ थाना, एसटी-एससी थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन अब तक मामले में न तो जांच शुरू हुई है और न ही अब तक एफआईआर दर्ज की गई है। इसलिए सरपंच संघ डोंगरगढ़ को आगे आकर न्याय के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। क्षेत्र के एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा पंचायती राज में आदिवासी महिला सरपंच को धमका कर काम करना न्यायोचित नही है। शिकायतकर्ता आदिवासी महिला सरपंच है और जातिगत गाली-गलौच करने वाले जनपद सदस्य के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। सरपंचों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस मामले में तीन दिन के भीतर किसी तरह की कार्रवाई नही हुई तो जिले भर के सरपंच जिला संघ के बैनर तले उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सरपंच नरसिंग वर्मा, कृष्णा कामड़े, दिनेश वर्मा, मीना साहू, कन्हैया वर्मा, उदय नेताम व अन्य पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे। फोटो



सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad