जिला साहू संघ की बैठक कल साहू सदन में
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद -जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमि पूजन समारोह की तैयारयों तथा जिला भवन हेतु भू- भाटक ,सम्बन्धन शुल्क तथा कर्मा जयंती की राशि संग्रहण के संबंध में जिला साहू संघ बालोद की आवश्यक बैठक कल दिनांक 20/5/2022 दिन शुक्रवार को साहू सदन बालोद में दोपहर 2 बजे से रखी गई हैं। जिसमे जिला के पदाधिकारीगण,कार्यकारिणी सदस्यगण, समस्त तहसील के अध्यक्षगण तथा सभी तहसीलों के परिक्षेत्रीय अध्यक्षों को सादर आमंत्रित किया गया हैं।जिला साहू संघ के अध्यक्ष सोमन लाल साहू ने सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।उन्होंने बताया
गर्मी को ध्यान में रखते हुए बैठक स्थल साहू सदन बालोद में रखी गई है और बैठक पश्चात निरीक्षण हेतु कार्यक्रम स्थल सरयूप्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.