क्षत्रिय राजपूत महासभा ने महाराणा प्रताप का जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाया
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
क्षत्रिय राजपूत महासभा रहटादह छत्तीसगढ़ पं क्र 1282 के उपसमिति छुईखदान के सभी राजपूत समुदाय के लोगों ने महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को छुईखदान के निकटस्थ ग्राम रामपुर नवागांव शीतला प्रांगण में एकत्रित होकर धूमधाम से मनाया ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ शीतला के पूजा अर्चना के साथ महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर पूजा पाठ से हुआ। उक्त कार्यक्रम में उपसमिति क्षेत्र के सभी ग्राम के राजपूतों ने भाग लिया। महाराणा प्रताप के शौर्य गाथा पर चर्चा करते हुए उनसे मातृभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा की सीख अंगीकार करने की बात कही गई।
उपसमिति छुईखदान उपसमिति का गठन जिन अपेक्षाओं को लेकर किया गया है उन पर खरा उतरने की सपथ भी लिया गया। कार्यक्रम में ठा राघवेन्द्र सिंह चौहान, ठा घनश्याम सिंह केसरिया थलेन्द्र सिंह, आनंद सिंह राजू सिंह हिमाचल सिंह रामकुमार सिंह पूरन सिंह गोबिंद सिंह बोधन सिंह विजय सिंह नरायण सिंह लक्ष्मण सिंह लखन सिंह प्रिंस सिंह जितेन्द्र सिंह ,हिरामणी सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीताम्बर सिंह राजपूत के द्वारा किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.