सिमगा विकाशखण्ड हथबंद में हसदेव अरण्य बचाने छेड़ी मुहिम
जंगल के 4 लाख 50 हजार पेड़ों की दे दी जाएगी बलि
बहुचर्चित हसदेव अरण्य जंगल को ब्लैक डायमंड अर्थात बेशकिमती कोयला जिसे सरकार ने अडाणी ग्रुप को खनन को मंजूरी दिया है, जिसका विरोध छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है,आपको बता दें संविधान की धारा 144 (1) पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद अडाणी के लिए 4 लाख 50हजार पड़ो की बलि दी जाएगी, हसदेव अरण्य एक घना जंगल है जो कि 1500 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जिसे बचाने हथबंद में भी समाज सेवी लोगों द्वारा बैनर पोस्टर के माध्यम से हसदेव अरण्य को बचाने मुहिम छेड़ा हुआ है, जिसमे सर्व आदिवासी व आदिवासी सेना सिमगा ब्लाॅक अध्यक्ष नोहरी लाल मंडावी, हथबंद समाज सेवी हेमकुमार गायकवाड़, साहु समाज धोधा अध्यक्ष परेटन साहु, पुनित ध्रुव, भरत यादव, कृष्णा साहु, माखन साहु, लिलेश साहु आदि लोग शामिल रहे व इस मुहिम को आगे बड़े स्तर पर जोर दिया जा रहा है ।।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से प्रकाश पाल की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.