Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 11, 2022

कुरई के आदिवासियों का मामला देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाऐगें-रामजी गौतम

 कुरई के आदिवासियों का मामला देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाऐगें-रामजी गौतम


 

बहुजन समाज पार्टी के सांसद रामजी गौतम घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों को दी सांत्वना

मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसानों के साथ बड़े पैमाने पर हो रहा अत्याचार


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया एवं जय कुमार डेहरिया की रिपोर्ट

सिवनी/बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम सांसद राज्य सभा एवं मुख्य प्रदेश प्रभारी बसपा मध्यप्रदेश ने 10 मई 2022 दिन मंगलवार को सागर एवं सिमरिया गांव जाकर आदिवासी समाज के दो आदिवासी युवकों की हुई हत्या के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संत्वाना दी।


वहीं उसके पश्चात सिवनी वापस आकर राशी लॉन में अयोजित कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर प्रशासन एवं राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रूपया एवं सरकारी नौकरी नहीं देती है तथा अपराधियों को उचित दंड नही देती है तो यह मामला देश के उच्च सदन में (राज्य सभा) उठाऐगें। 

क्योकि हुक्मरानों के ऊपर इतिहास में कभी भी अत्याचार नहीं हुआ है

आगे आपने कहा कि मध्यप्रेश में लगातार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के साथ साथ छोटे व्यापारियों एवं किसानो के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय अत्याचार हो रहा है ।

जिसमें भी खासकर आदिवासी एवं अनुसूचित जाति समाज के साथ बलात्कार एवं हत्या के मामले बढ़े है उन्होंने कार्यकतार्ओं को कहा कि इन सबसे समाज को निजात दिलाना चाहते है तो बसपा की सरकार बनाना पड़ेगा क्योकि हुक्मरानों के ऊपर इतिहास में कभी भी अत्याचार नहीं हुआ है। 

कार्यक्रम में इन्होंने भी किया संबोध

सम्मेलन को इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्यप्रदेश, बालकिशन चौधरी प्रदेश प्रभारी मध्यप्रदेश, इंदर सिंह उइके जिला प्रभारी मण्डला, उमाकांत बन्देवार एवं डोमन लाल अहरवार जिला प्रभारी सिवनी, द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालसिंह नंदौरे जिला अध्यक्ष सिवनी ने की

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad