कोटा पुलिस द्वारा दहेज के नाम पर महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 05 आरोपीयो को किया गिरफ्तारआरोपियों द्वारा महिला को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाई हो कहकर करते थे प्रताड़ित..
नवविवाहित महिला प्रताड़ित होकर अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाकर की आत्महत्या..
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा -कोटा पुलिस द्वारा नवविवाहित महिला को दहेज के नाम पर मोटरसाइकिल नहीं लाए हो कहकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 05 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।कोटा करगीकला ग्राम के नोहर साहू की नवविवाहिता पत्नी की घर में आग में जलने की सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जाकर तस्दीक किया गया। मौके पर नोहर साहू की पत्नी नागिता उर्फ श्वेता साहू की आग से जलकर मृत्यु चुकी थी। मौके पर मिट्टी तेल, माचिस पडा था। पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया। मामले में जांच दौरान मृतिका नगीता उर्फ श्वेता साहू उम्र 24 साल को उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाए हो कहकर प्रताड़ित करते थे जिससे मृतिका तंग आकर मिट्टीतेल अपने आप के ऊपर छिड़क कर माचिस से आग लगा ली। जिससे मृतिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई।उक्त मामले में जांच दौरान अपराध सबूत पाए जाने से मृतिका के1.पति – नोहर कुमार साहु, ससुर- लेधरुराम साहु,सास श्रीमती सातीन बाई,मनोहर साहू, श्रीमती माया साहू,निवासी करगीकला थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.