Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 13, 2022

डोंगरगढ -मां बम्लेश्वरी सेवादल पैनल के समर्थन में निर्दलीयों ने लिया नाम वापस


डोंगरगढ -मां बम्लेश्वरी  सेवादल पैनल के समर्थन में निर्दलीयों ने लिया नाम वापस

महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ श्री बम्लेश्वरी  मंदिर ट्रस्ट समिति चुनाव में नाम वापसी के दिन संरक्षक श्रेणी के निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश कोठारी सुषमा कोठारी संजय नरेडी  एवम आजीवन श्रेणी के उम्मीदवार केशव नरेडी और साधारण श्रेणी में  सबसे अधिक 5 उम्मीदवार गणेश राम निषाद श्रीराम वर्मा राजीव कुमार गुप्ता रौनक जैन वीरेंद्र कुमार साहू ने मां बम्लेश्वरी सेवादल पैनल के पक्ष में अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी के पश्चात निर्दलीय उम्मीदवारों ने मां बम्लेश्वरी सेवा दल को अपना समर्थन देते हुए आम मतदाताओं से सेवादल के उम्मीदवारों को विजयी बनाने  अपील कि है । साधारण श्रेणी के निर्दलीय उम्मीदवारों के द्वारा जारी समर्थन पत्र में कहा गया है


 कि हमारे द्वारा साधारण  श्रेणी के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुति के अंतिम तिथि 11-6-2022 को नामांकन पत्र जमा किया गया था। हमारे नामांकन पत्र जमा करने के पूर्व 9-6-2022 को नामांकन पत्र जमा करने के प्रथम दिन सत्ता पक्ष  के द्वारा आशीष शांडिल्य उर्फ बबलू शांडिल्य के नाम से एक नामांकन पत्र भराया गया था। यह नामांकन पत्र सामाजिक रूप से निरंतर सक्रिय रहने वाले बम्लेश्वरी सेवादल पैनल के बबलू शांडिल्य  और उनके पैनल को प्रभावित करने के लिए भराया गया था। जिस से उद्वेलित होकर हम सभी के द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया था। हम सभी के द्वारा नामांकन पत्र वापसी हेतु फार्म उठाने की तिथि 12- 6- 2022 को निर्धारित समय में नामांकन पत्र वापसी का फार्म लिया गया था। परंतु आशीष शांडिल्य उर्फ बबलू शांडिल्य द्वारा नामांकन पत्र वापसी का फार्म भी नहीं लिया गया था। जिससे साबित होता सत्तापक्ष द्वारा छल प्रपंच से वरिष्ठ ट्रस्टी बबलू शांडिल्य और उनके पैनल को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही थी । परंतु आशीष शांडिल्य उर्फ बबलू शांडिल्य के फॉर्म में त्रुटि होने के कारण उनका  नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी द्वारा ही खारिज कर दिया गया। हम सभी मंदिर चुनाव में सत्ता पक्ष के इस  दुष्कृत्य की निंदा करते हैं। साथ ही हम सभी मंदिर चुनाव में धार्मिक सामाजिक सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की भावना से अपना नामांकन पत्र मां बम्लेश्वरी सेवादल पैनल के साधारण श्रेणी के उम्मीदवारों के पक्ष में अपना नामांकन पत्र वापस लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad