कांग्रेस 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के दौरान विरोध प्रकट करते हुए 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन , रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुन के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में किया गया। पुजारी पार्क के करीब स्थित प्रवर्तन निदेशालय ED कार्यालय के बाहर कांग्रेस जनों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रकार की कार्यवाही को द्वेष पूर्ण कार्यवाही बताकर केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष को डरा धमकाकर उनकी आवाज दबाकर मंहगाई, भ्रष्टाचार, कश्मीर में बिगड़ते हालात जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है
।
आज के प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नेता विधायक, एवं सभी कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.