Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 14, 2022

डायल 112 छुरिया पुलिस का मानवीय चेहरा मानसिक रूप से घुमने वाले नग्न व्यक्ति को भेंट किया कपड़ा।


मानसिक रोगी व्यक्ति को नहला धुलाकर किया सराहनीय कार्य।

छुरिया-ताहिर खान:- क्षेत्र में होने वाली लगातार कई दुर्घटनाओं को व चौक चौराहों पर होने वाली वारदातों पर अपनी नजर बनाए रखने डायल 112 अपने क्षेत्र के लिए अहम भूमिका निभा रही है। इस प्रकार के अनेकों इमरजेंसी मामलों के लिए सरकार की अनेक योजनाएं अंतर्गत इमरजेंसी वाहनों में शामिल हैं। जिसके लिए एक्के नंबर सब्बो बर डायल 112 शुरू होने पर एंबुलेंस से लेकर अन्य कार्यों में अपना योगदान दे रही है । वहीं डॉयल 112 में कार्यरत चालक व पुलिस विभाग के जवानों की बात कि जाए तो तारीफे काबिल है। कार्य में पदस्थ कर्मी दुर्घटना हो या अन्य कोई भी मामला उसमें भरपूर मदद कर लोगों से सुर्खियां बटोरी है। वहीं इसी बीच डायल 112 में तैनात छुरिया पुलिस व्दारा एक सराहनीय कार्य किया जिसकी कल्पना कर पाना मुश्किल है आपको बता दें कि छुरिया नगर में एक मानसिक रोगी जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं वो यहां से वहां से मांगा कर खाना खाता है उसपर डायल 112 में कार्यरत कर्मी को उसकी दशा देखी नहीं गई तो उस पुलिस कर्मी फुलेंद्र सिंह राजपूत व चालक किशोरी पटेल एवं छुरिया थाना प्रभारी राम अवतार ध्रूव के निर्देशानुसार उस व्यक्ति को नहलाया, नया कपड़ा पहनाया,खाना खिलाया और पैरों में नये चप्पल दिये व पानी बाटल देकर बिदा किया गया। निश्चित ही पुलिसकर्मियों ने मानव सेवा करने का एक अनुठा संदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad