Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 16, 2022

शिक्षकों का तीन दिवसीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का प्रशिक्षण 13जून से 15 जून 2022 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

 


पिथौरा, शासकीय हाईस्कूल ठाकुरदिया खुर्द में संकुल केंद्र अरण्ड एवं ठाकुरदिया के आश्रित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में कार्यरत शिक्षकों का तीन दिवसीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा का प्रशिक्षण 13जून से 15 जून 2022 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र में प्रभारी प्राचार्य अक्षय साहू, प्रशिक्षकगण अंतर्यामी प्रधान, डोलामणी साहू, कौतुक पटेल (समन्वयक),रोहिणी कुमार देवांगन(समन्वयक),सहित  शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रशिक्षक अंतर्यामी प्रधान ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत  बाल अधिकार और बाल संरक्षण पर प्रस्तावना रख     शिक्षकों को अपने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया। अक्षय साहू ने  सम्बोधित करते हुये कहा कि सीखना सतत् चलने वाली प्रक्रिया है,इसी क्रम में समग्र शिक्षा के माध्यम से पूरे भारत में शाला सुरक्षा की योजना को क्रियान्वित करना है।


प्रशिक्षक डोलामणी साहू ने वार्षिक क्षमतावर्धन कार्य योजना पर प्रकाश डालकर इसे अपने विद्यालय में लागू करने हेतु प्रेरित किये।प्रशिक्षक रोहिणी कुमार देवांगन ने आकस्मिक दुर्घटना या जरूरतों में हम विभिन्न तरीकों से कैसे सहायता करें इस पर अपना प्रायोगिक अनुभव बांटे।कौतुक पटेल ने संचालन और व्यवस्थापन में अपनी भूमिका निभाई।इन तीन दिवसीय प्रशिक्षण में चारों प्रशिक्षकों ने मॉक ड्रिल कर व सैद्धांतिक रूप से शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे खेल का मैदान और सुरक्षा, शाला परिवहन में सुरक्षा,सांप-बिच्छू काटने पर सुरक्षा,बाल संरक्षण, शाला आपदा प्रबंधन समिति का गठन, बाल यौन दुर्व्यवहार से सुरक्षा के उपाय,भूकम्प,चक्रवात, प्राथमिक उपचार, सड़क सुरक्षा,गर्म हवा,आग सूखा, सर्द हवा,जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं जानकारी देकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम को रोचक बनाने देवीसिंह ठाकुर प्रधानपाठक ने एकाग्रता गीत प्रस्तुत किए। नरसिंग पटेल,कुबेर देवता,अभिनन्दन नाग,रोशन डड़सेना, श्यामकुमार पटेल,बंशीलाल पटेल,हेमकुमारी दीवान, दीपिका देवांगन,तुलसी पटेल आशाराम दीवान, नीलकंठ दीवानका प्रायोगिक प्रदर्शन में विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण में फूलकुंवर पटेल, गौरी पटेल, गंगा पैंकरा, रेहाना बानो, प्रभकिरण ध्रुव, अर्चना पटेल, पी एल ध्रुव प्रधान पाठक, कन्हैयालाल पटेल, पालेश्वर पटेल, नकुलराम साहू, सियाराम साहू, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, दीनबंधु पटेल, विश्वनाथ मांझी, रामसिंह ठाकुर, आरती तांडेकर, गीता महापात्र, शारदा बरिहा, जानकी साहू, श्वेता ठाकुर,गरिमा पटेल, रामनारायण बरिहा, नारायण पटेल, राजेन्द्र ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, प्रेमशंकर भोई, कैलाश ठाकुर, गजेंद्र ध्रुव, छन्नूलाल साहू आदि उपस्थित थे।

 तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रतिवेदन वाचन दुर्वासा गिर गोस्वामी व चंद्रकांति ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन हरिहरसिंह नाग (प्रधान पाठक) ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad