रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर के सर्कल कबड्डी खिलाड़ी अंकित सिंह और प्रियांशु बंजारा का चयन बिलासपुर यूनिवर्सिटी बिलासपुर की सर्कल कबड्डी टीम में हुवा है इस संबंध में जानकारी देते महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की बिलासपुर यूनिवर्सिटी बिलासपुर की मेजबानी में शासकीय ई राघवेंद्र रॉव साइंस महाविद्यालय खेल मैदान में आल इंडिया यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 जून तक किया जाएगा इस प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी महाविद्यालय के दो होनहार सर्कल कबड्डी खिलाड़ी अंकित सिंह बी.बी.ए.प्रथम वर्ष का छात्र व प्रियांशु बंजारा बी काम प्रथम वर्ष का छात्र का चयन बिलासपुर यूनिवर्सिटी बिलासपुर की सर्कल कबड्डी टीम में हुवा है इनका चयन बिलासपुर व कोरबा जिला के विभिन्न महाविद्यालय से आये खिलाड़ियों के मध्य चयन ट्रायल के आधार पर उनके खेल कौशल के आधार पर बिलासपुर यूनिवर्सिटी की टीम में रखा गया है दोनो खिलाड़ियों के चयन होने पर महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, महाविद्यालय निर्देशक डॉ. पीयूष कांत पांडे,टी एस चैयरमेन उपकार राय, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अर्चना शुक्ला, उप प्राचार्य अभिनव पाल, इंजीनियरिंग विभाग प्राचार्य डॉ.श्रुति राठौर, उप प्राचार्य सुभी श्रीवास्तव,लॉ विभाग प्रमुख अभिनव प्रधान,साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी, कामर्स विभाग प्रमुख आदिल डल्ला,कला विभाग प्रमुख उमेश पटनायक,शैलजा रेड्डी,नीरज सोनी व संजय आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.