Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 16, 2022

जीपीएम जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: सेना में भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए पंजीयन 20 जून से...


जीपीएम जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: सेना में भर्ती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए पंजीयन 20 जून से...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ से सूरज यादव की खास रिर्पोट 

CNI NEWS जीपीएम -गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस विभाग एवं पूर्व सैनिकों के समन्वय से सशस्त्र सेना के तीनो अंग (जल—थल—नभ), सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी एवं पुलिस विभाग द्वारा वर्दीधारी पदों के लिए होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए क्षेत्रीय युवाओं को तैयारी कराना है। इसके लिए शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा में 23 जून से 2 माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।



इस प्रशिक्षण की अवधि 2 माह की होगी, जो प्रतिदिन प्रातः 6 से 9 बजे तक संचालित होगी। इस शिविर में प्रतिभागियों को लिखित एवं शारीरिक परीक्षा के लिए गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को तर्कशक्ति, गणित, अंगेजी, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान विषय की तैयारी करायी जाएगी। इस दौरान व्यक्तित्व विकास एवं अन्य उपयोगी कौशलों की भी जानकारी दी जाएगी, जो प्रतिभागियों को आदर्श नागरिक बनाने में उपयोगी साबित होगी।



प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक 16 से 22 वर्ष तक के युवक—युवती 20 जून से 22 जून तक शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय पेण्ड्रा में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी तरह का प्रशिक्षण शिविर मरवाही में भी 20 जून से हैलीपेड मरवाही में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण की तैयारी हेतु आज रिटायर्ड कर्नल कुलदीप, डीईओ मनोज रॉय एव आरटीओ विवेक सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण स्थल का विजिट कर भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता 

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad