280 लघु वेतन कर्मचारी विभिन्न मांगों के लिये मंत्रालय घेरने पहुंचे छुईखदान से रायपुर ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा छुईखदान से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा /छुईखदान -लघु वेतन कर्मचारियों के द्वारा मंत्रालय का जबरदस्त घेराव किया गया जिसमें छुई खदान के 280 लघु वेतन कर्मचारी ने मंत्रालय जाकर घेराव किया गया प्रांता अध्यक्ष महोदय बिंदेश्वर राम एवं प्रांतीय महामंत्री योगेश चौधरी जी एवं जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर तिवारी के नेतृत्व में एवं उपाध्यक्ष द्विज राम वर्मा एवं सचिव जग्गू राम साहू के मार्गदर्शन में छुई खदान के कर्मचारियों ने जबरदस्त सहयोग प्रदान किया और सबसे ज्यादा संख्या में छुई खदान के लघु वेतन कर्मचारी संघ के कर्मचारी 280 की संख्या में मंत्रालय के घेराव में उपस्थित थे घेराव को उग्र देखते हुए प्रमुख तीन अभियंताओं जल संसाधन विभाग पीडब्ल्यूडी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के द्वारा तुरंत संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर आपसी सहमति से उनकी समस्याओं को सुना एवं कई आदेशों को तत्काल निराकरण हेतु आदेश जारी किया गया।लघु वेतन कर्मचारी संघ लगातार अपनी समस्यायों एवं मांगो को लेकर समय समय पर ध्यानाकर्षण कराया जाता रहा है
दैनिक वेतन कर्मचारी नियमितीकरण करने के लिये सरकार को किये वादे का याद दिलाते आ रहे है जिससे प्रशासन की नजर कर्मचारीयों के ऊपर पड़ रही है ।जिससे कुछ राहत मिलने की संभावना ब्यक्त की जा रही है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.