किलेपार मे गोबर खरीद कर किया गौठान का शुभारंभ , पहले दिन 3 किंवटल 78 किलो गोबर की हुई खरीदी
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत किलेपार में शनिवार को गोधन न्याय योजना का शुभारंभ गौठन में गोबर खरीदी कर किया गया जहां पहले दिन 14 हितग्राहीयो से तीन किंवटल 78 किलो गोबर की खरीदी की गई इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश साहू सचिव पोखलाल तुरतुरिया गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण ग्रामीण पंचगण कुसुम बाई मला बाई फिरतू साहू प्रदीप साहू कांति बाई उमाकांत साहू नवीन प्रीतम साहू व गोदना स्व सहायता समूह की महिलाएं नूतन साहू डिलेश्वरी साहू सुरेखा बाई हेमेश्वरी साहू गायत्री साहू रागनी साहू भुनेश्वरी साहू केशरी बाई चमेली बाई कुंवर बाई व ग्रामीणजन उपस्थित थे इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश साहू ने कहा कि राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना का शुभारंभ दो रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी का शुभारंभ किया गया जिसका प्रति किसानों को व पशुपालकों को लाभ अवश्य मिलेगा साथ ही गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेचे जाने पर किसान अधिक लाभ अर्जित कर पाएगा वहीं इससे पशुओं का संरक्षण भी बखूबी होगा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.