बच्चे देश के भविष्य , अच्छे से पढाई कर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रौशन करे
गुण्डरदेही । शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोखा में प्रवेश उत्सव मनाया गया इस दौरान नव प्रवेशी बच्चो का उत्साह वर्धन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य गंगाधर नेले थे उन्होने कहा कि बच्चे ही समाज के असली पूंजी है माता पिता की योग्य संतान ही उसके जीवन भर की कमाई है विशेष अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष महेंद कुमार साहू ने कहा कि छात्र छात्राए देश का भविष्य है देश के निर्माण में छात्र छात्राओं का योगदान रहता है उन्होंने बच्चो से कहा कि अच्छे से पढाई करके अपने स्कूल गांव व अपने माता पिता का नाम रौशन करे वरिष्ठ ग्रामीण सदस्य कुलेश्वर साहू ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ संस्कार आचार विचार व्यवहार की शिक्षा भी छात्राओ को दी जानी चाहिए इसमे माता-पिता की बड़ी भूमिका है इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लिखन साहू कुलेश्वर साहू हिराधर लोकनाथ दावना मनराखन लाल व ग्रामीण एवं शिक्षकगण मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.