Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 8, 2022

एसपी ने बैटिंग कर क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ 32 टीम लेगी भाग , प्रथम इनाम सात हजार , रनचिरई पुलिस के तत्वावधान मे किया जा रहा है आयोजन



गुण्डरदेही । रनचिरई पुलिस के तत्वाधान में व क्रिकेट क्लब रनचिरई के द्वारा ग्राम रनचिरई में 7 से 11 जुन तक 5 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई अखिलेश मिश्रा सरपंच ग्राम पंचायत रनचिरई दौलत राम साहू उपसरपंच गजेन्द्र निर्मलकर सुधीर साहू तेजराम साहू डॉ डीडी साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस जनता के मध्य मधुर संबंध बनाए रखने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग को आवश्यक एवं कारगर पहल बताते हुए कहा कि विगत दो वर्ष में कोरोना के प्रभाव के कारण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था जो इस वर्ष थाना रनचिरई एवं ग्रामवासियों के सहयोग से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है सभी उम्र के लोगों को खेल से जुड़ा होना चाहिए इसके साथ ही ग्रामीणों से किसी प्रकार की शिकायत एवं समस्या के संबंध में भी जानकारी ली टीआई यामन कुमार देवांगन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें से चार दिनों तक सात सात मैच तथा पांचवे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच का आयोजन होना है विजेता टीम को थाना प्रभारी रनचिरई की ओर से सात हजार का प्रथम पुरस्कार तथा उप विजेता टीम को पांच हजार द्वितीय पुरस्कार तीन हजार को अखिलेश मिश्रा सरपंच ग्राम पंचायत रनचिरई व आयोजक समिति द्वारा व चतुर्थ पुरस्कार 15 सौ रूपए परदेशी राम साहू द्वारा प्रदान किया जा रहा है 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट








No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad