Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 26, 2022

रणजी के फाइनल में मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने 88 साल में रचा जीत का इतिहास

 सिवनी

रणजी के फाइनल में मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने 88 साल में रचा जीत का इतिहास


सीएन आई न्यूज सिवनी जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

 June 26, 2022

सिवनी। रणजी के फाइनल में मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम ने मुंबई को बुरी तरह हराया। मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर ट्राफी जीती। 88 साल के रणजी के इतिहास में यह पहली बार है, जब ट्रॉफी मध्यप्रदेश आएगी। 23 साल पहले हम फाइनल में तो पहुंचे थे, लेकिन कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था।

मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर ट्राफी जीती। मुंबई की जिस टीम को मध्यप्रदेश के लड़कों ने मात दी, वो इंटरनेशनल और IPL प्लेयर्स से सजी थी। 8 प्लेयर इंटरनेशनल तो 1 प्लेयर IPL खेल चुक है, जबकि हमारे यहां का कोई भी प्लेयर इंटरनेशनल लेवल पर कभी नहीं खेला। सिर्फ दो खिलाड़ी ही आईपीएल खेले। मुंबई के प्लेयर्स की औसत उम्र 25 से कम है, MP के प्लेयर्स 25+ हैं, यानी मुंबई के पास प्लेयर्स जरूर बड़े लेवल के हों, लेकिन अनुभव अपना काम कर गया। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की प्रशंसा की।

मध्य प्रदेश की टीम ने मुंबई की टीम को फाइनल में हराकर रणजी ट्रॉफी पहली बार अपने नाम कर ली है। इससे गदगद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम का भोपाल में भव्य स्वागत होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट टीम की टीम पर कहा कि मन गदगद और प्रसन्न है। भाव विभोर है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad