Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 26, 2022

ग्राम पंचायत बंशीताल में महिला स्व सहायता समूहों और युवा मितान क्लब के युवाओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली गई...

 ग्राम पंचायत बंशीताल में महिला स्व सहायता समूहों और युवा मितान क्लब के युवाओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली गई...



—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 


CNI NEWS जीपीएम /आज दिनांक 26 जून 2022 को ग्राम पंचायत बंशीताल में नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया इस उपलक्ष में ग्राम पंचायत सरपंच श्री चैन सिंह सरौता जी की उपस्थिति में ग्राम के महिला स्व सहायता समूहों और और युवा मितान क्लब के युवा साथियों द्वारा ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर स्लोगन के साथ ग्राम के नागरिकों को जागरूक किया गया और साथ ही युवाओं को नशा एक महामारी समझ कर इसके विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।



ग्राम पंचायत बंशीताल सरपंच चैन सिंह सरौता जी ने कहा कि आज हर घर में प्रत्येक युवा नशे में लिप्त है, अगर हम सभी ने मिलकर नशे के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की तो आने वाले समय में इसका खामियाजा समस्त युवा पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा।।


महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कहा गया की आज नशे के कारण कहीं ना कहीं महिलाएं प्रताड़ित हो रही हैं जिसका विरोध हम समस्त महिलाएं कर रहे हैं अगर नशे के प्रभाव को आज नहीं रोका गया तो आने वाले समय में हम एक सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते।।


युवा मितान क्लब बंशीताल के अध्यक्ष आशीष श्रीवास ने कहा कि हमारा उद्देश्य उन प्रभावों को सशक्त करना है जिससे नशीले पदार्थों व नशीली दवाईयों से मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकें प्रत्येक युवा आज नशे में लिप्त है इसके विरुद्ध समस्त युवाओं को खड़ा होना पड़ेगा और लड़ाई लड़नी पड़ेगी तभी हम एक सभ्य समाज में रहने और जीवन जीने की कल्पना कर सकते हैं।


रैली कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच समेत महिला स्व सहायता समूहों से गायत्री मार्को, चंद्रवती,कमला बाई, लक्ष्मी बाई, हेमपुष्पा, इंद्रावती, रजनी, कुसुम, जयकुमारी, पार्वती चंद्रा, रामवती, सुकवरिया, रामवती, अनीता, इत्यादि सक्रिय महिलाएं जो समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहती हैं वे उपस्थित थी।

साथ ही राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास,उपाध्यक्ष गणेश मार्को,सुरेंद्र मरावी, सचिव युवराज सिंह मरावी, कोषाध्यक्ष भुवनेश दास,दीपक यादव,दयावती ओट्टी इत्यादि सदस्यगण उपस्थित थे।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad