परिहार साहब बनाए गए भारतीय पत्रकार महासभा के जिला अध्यक्ष
मुरैना/अंबाह भारतीय पत्रकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में बीरेंद्र सिंह परिहार को मुरैना जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नव निर्मित जिलाध्यक्ष परिहार साब ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत बनाया जाएगा। स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले पत्रकारों को सदस्यता दिलाई जाएगी। पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। तहसील स्तर पर भी काम करने वाले पत्रकारों को मान्यता दिलाने का प्रयास होगा। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। युनियन को मजबूत बनाने एवं पत्रकारों के हित संवर्धन को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष परिहार साब ने चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान परिस्थिति मे पत्रकारिता एक चुनौती है। हम सभी साथियों को एक जुट होकर पत्रकारों के हित मे काम करना है। समाचार कवरेज के दौरान कोई भी परेशानी आती है। तो आवश्यक रूप से भारतीय पत्रकार महासभा मे अपनी समस्या को रखें। पत्रकारों के हित मे महासभा हमेशा खड़ा रहेगी निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता करते रहे इन्होंने कहा कि संगठन को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेना है व चाहे वो गरीब, मजदूर, छात्र, किसान, किसी भी वर्ग का व्यक्ति हो उनकी आवाज को प्रशाशन तक पहुंचाना है, जिससे उसे समय में न्याय मिल सके। इस अवसर पर नवनिर्मित भारतीय पत्रकार महासभा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह परिहार को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.