अर्जुन्दा मे भी किया ईडी व अग्निवीर भर्ती का विरोध विधायक कुंवर सिंह निषाद रहे मौजूद
गुण्डरदेही । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन मे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों में अग्निपथ योजना अंतर्गत अग्निवीर भर्ती के खिलाफ एवं ईडी का दुरुपयोग कर राहुल गांधी के ऊपर की जा रही कार्यवाही के विरोध में गुण्डरदेही विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह दिनांक 27 जून सोमवार को दाऊ चौक बाजार प्रांगण अर्जुन्दा में आयोजित की गई थी ततपश्चात भोजन अवकाश उपरांत दोपहर दो बजे से लोकरंग अर्जुन्दा में डिजिटल कांग्रेस मेम्बरशिप उत्कृष्ट इनरोलर सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया था जिसमें प्रमुख रूप से संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश पदाधिकारी बीरेश ठाकुर शाहिद खान महमूद अली जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष डौंडीलोहारा जागृत सोनकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन्दा संतुराम पटेल गुण्डरदेही के भोजराज साहू देवरी के कोदूराम दिल्लीवार सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.