मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है - ताम्रध्वज साहू
रायपुर/2022/ सेना में चार वर्षीय सेवाकाल वाली अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। रूआबांधा भिलाई में सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए मंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।
मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, रोजगार तो दिया नहीं, वहीं दूसरी ओर रोजगार के नाम पर सेना में जो भर्ती होनी है उसमें भी कांटा मारने का काम मोदी सरकार कर रही है। हम कांग्रेसजन हमेशा से युवाओं के साथ हैं। जनता की भावना के साथ खिलवाड़ हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री साहू ने कांग्रेस पार्टी की ओर से इस योजना के खिलाफ संघर्ष करते रहने का वादा किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.