जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम / इस दौरान ग्राम कटरा में श्री दयाराम पाव के नेतृत्व में उनका जनसंवाद रहा।तब अमित जोगी ने जनता से यह बात कहीं की लगातार मरवाही क्षेत्र के लोग हाथी उत्पीड़न से प्रभावित हो रहे हैं,प्रताड़ित हो रहे हैं। इसका मूल कारण यह है,कि हसदेव क्षेत्र में लेमरू क्षेत्र में कानून को ताक में रखते हुए कुछ उद्योग पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए।खदानों की बिक्री जो सरकार के द्वारा की जा रही हैं,खदाने खुल रही हैं, जंगल कम हो रहा हैं। इसलिए हाथी अपने निवास स्थान को छोड़कर से कई सौ दूर यहां कटरा,मरवाही,चिचगोहना क्षेत्र में आकर ग्राम निवासियों को आहत कर रहे हैं।
JCCJ प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने छ.ग.सरकार से मांग की हैं कि जो खदाने खोले जा रही है—(1)उन्हें खोलने की अनुमति ना दे। (2)मरवाही वनमण्डल क्षेत्र में ऑपरेशन गजराज लागू होना चाहिए....
जिससे हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोका जा सकें। (3)और हाथी से जो फसल नष्ट होती हैं।जो माल की छतिपूर्ति होती हैं। उसके लिए कम से कम पांच लाख रुपए मुआवजा राशि नीति लागू करना चाहिए।
साथ ही कटरा में एक किसान भाई के साथ अभी कुछ दिन पहले स्वर्गीय श्री रामधन मार्को को हाथी ने कुचलकर मार डाला,जिससे लिए उसके परिवार वालों को ₹25000/रुपए सहायता राशि के रुप में दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जब किसान भाइयों की हत्या होती हैं। तब हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां 50–50 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान किए। और जब हमारे छत्तीसगढ़ की बात आई तो यहां कटरा के किसान भाई के लिए सिर्फ और सिर्फ 25000/रुपए मात्र सहायता राशि दिया गया। यह हमारे किसान भाइयों के साथ मतभेद हैं।
उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता—प्रदेश पदाधिकारी—रामनिवास तिवारी,सुनील गुप्ता,जिला पदाधिकारी रामशंकर राय, गणेश पांडेय, निर्माण जायसवाल,ओम प्रकाश जायसवाल,सुमन वाकरे, अर्जुन ठाकुर,दीपक पांडेय, गंगा केसरी, कैप्टन भजन सिंह,दिलीप साहू,आयुष पांडेय, देवकी ओट्टी, भागमती,जियालाल सोनवानी,ब्लॉक पदाधिकारी विनय चौबे,संतोष साहू, गणपत भानु,राजेश यादव, भुडाल नरेश, शैलेंद्र यादव, ऋतुराज शर्मा,अर्जुन मार्को, कमला कैवार्थ,मदन करिहार,रिंकू केवट,बेचु केवट,लोकनाथ अनुरागी, अजय साहू,खेमचंद रजक, एवं सैकड़ों जोगी परिवार के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.