Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 8, 2022

सभी पात्र हितग्राहियों को राशन, पेंशन की सुविधा से करे लाभान्वित: कलेक्टर साहू

 सभी पात्र हितग्राहियों को राशन, पेंशन की सुविधा से करे लाभान्वित: कलेक्टर  साहू


धार्मिक स्थलों मंे महिलाओं द्वारा उत्पादित दोना, पत्तल, टोकरी आदि की ब्रिकी के लिए बनेगी कार्ययोजना

 खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का करे भण्डारण,

कलेक्टर  साहू ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिये निर्देश



कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया / कलेक्टर  रानू साहू ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने तथा प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए बडी पहल की है। उन्होने धार्मिक स्थलों में महिलाओं द्वारा उत्पादित दोना, पत्तल, टोकरी, अगरबत्ती आदि की बिक्री के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। कलेक्टर  साहू ने जिले के धार्मिक स्थलों मॉ सर्वमंगला मंदिर, मॉ मडवारानी मंदिर तथा चैतुरगढ स्थित मंदिरों में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पादो की बिक्री के लिए मंदिर समितियों के सदस्यों की बैठक लेकर आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। धार्मिक स्थलों में पेड के पत्ते, बांस आदि प्राकृतिक चीजों से निर्मित दोना, पत्तल, टोकरी की बिक्री से प्लास्टिक के उपयोग करने से बचत होगी। साथ ही महिला समूहों को स्वरोजगार भी मिलेगा। कलेक्टर  साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी पात्र हितग्राहियों को राशन, पेंशन, वन संसाधन अधिकार आदि की सुविधा से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने डोर-टू-डोर सर्वे करके ऐसे हितग्राहियों की गांववार सूची बनाकर नागरिकों को राशन, पेंशन आदि की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर  साहू ने बैठक में पेंशन के स्वीकृत प्रकरण, पेंशन के लंबित भुगतान तथा राशन-पेंशन के लिए पात्र हितग्राहियों की सर्वे से संबंधित पूर्व में दिये गये निर्देश की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होने स्वीकृत पेंशन और पेंशन के लंबित भुगतान के लिए डोर-टू-डोर किये जा रहे सत्यापन कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए सर्वे के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिये। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डी.एफ.ओ. कोरबा  प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा  प्रेमलता यादव, जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  नूतन कंवर, प्रभारी एडीएम  विजेन्द्र पाटले, नगर निगम आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर  साहू ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण करने का निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होने किसानों की सहुलियत के लिए तथा पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों में आवश्यक खाद और फसल बीजो का भण्डारण करने के निर्देश दिये। साथ ही किसानो की सहुलियत के लिए समितियों में खाद-बीज के उठाव की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में दर्री बरॉज में बन रहे समानान्तर पुल के निर्माण कार्यो के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने समानान्तर पुल के निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में समय सीमा के बाहर लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने नामान्तरण, सीमांकन, फौती, बटवारा आदि राजस्व प्रकरणों को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अभिलेखों का ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्तीकरण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणो के निराकरण और ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्तीकरण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्कूल भवनों में मरम्मत, रंग-रोगन, विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण, पुस्तकालय, मैदान समतलीकरण आदि अधोसंरचना के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad