बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्ट
CNI ने 5 जून को लगाई थी गुणवत्ताहीन स्लेब निर्माण कार्य की खबर
बेलगहना---बेलगहना क्षेत्र के किसानों में नहर निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर रोष व्याप्त है जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से की गई थी जिस पर क्षेत्र के पंडरापथरा के कार्यस्थल की लोकेशन विभाग के ईई को दी गई थी जहां निर्माण कार्य में निर्धारित रेशियो से हटकर स्लेब ढलाई कार्य किया जा रहा था। इस विषय को लेकर ग्राम पंडरा पथरा के उपसरपंच अमरीश विग ने भी तत्काल जांच करने ईई से बात की। मंगलवार को इंजीनियर तथा ईई के द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर लगभग 200 मीटर घटिया निर्माण को तोड़ने निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उप सरपंच अमरीश विग मौके पर उपस्थित रहे।
शिकायत पर ये कार्यवाही कहां तक नहर निर्माण कार्य मे सुधार लाएगी यह तो देखने वाली बात होगी बहरहाल मुरुम खनन को लेकर अब तक ठेकेदार के द्वारा किसी प्रकार के आदेश की जानकारी देने से मना कर दिया साथ ही कंचनपुर में पूर्व में खोदी गई नहर के आसपास की मिट्टी व मुरुम का स्तेमाल नहर निर्माण में किया जा रहा है।खनिज विभाग इस पर मौन साधे हुए है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.