महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। निर्वाचन अधिकारी श्री जे. आर. बरिहा ने जानकारी दी है कि आगामी दिनांक 08.06.2022 से 11.06.2022 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन फार्म का वितरण किया जावेगा तथा दिनांक 09.06.2022 से 11.06.2022 तक समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामंकन पत्र दाखिल किये जा सकते हैं।नामांकन पत्र उम्मीदवार द्वारा ही प्रस्तुत किया जावेगा।
दिनांक 12.06.2022 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र के विरुद्ध आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है, दिनांक 12.06.2022 को दिन के 3 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियों का निराकरण, वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन दिनांक 12.06.2022 को शाम 5 बजे के बाद, नामांकन पत्रों की वापसी दिनांक 13.06.2022 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन दिनांक 13.06.2022 को शाम 5 बजे के बाद श्रेणीवार किया जावेगा, उम्मीदवारों द्वारा मतगणना अभिकर्ता (ऐजेन्ट), की नियुक्ति 21.06.2022 को प्रात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, मतदान 22.06.2022 को प्रातः 7 बजे से 4 बजे शाम तक, मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 23.06.2022 प्रातः 7 बजे से की जायेगी। नोट- अमानत राशि नगद जमा कर सकते है अथवा उम्मीदवार अमानत राशि “श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़" के नाम से बैंकर चेक या बैंक ड्राप्ट जमा कर सकता है।
( जे.आर. बरिहा)
निर्वाचन अधिकारी, श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.