Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 7, 2022

नहर की खराब गुणवत्ता के निर्माण कार्य को तोड़ने ईई ने दिए निर्देश

 नहर की खराब गुणवत्ता के निर्माण कार्य को तोड़ने ईई ने दिए निर्देश


  बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा     

*CNI ने 5 जून को लगाई थी गुणवत्ताहीन स्लेब निर्माण कार्य की खबर*

   बेलगहना---बेलगहना क्षेत्र के किसानों में नहर निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर रोष व्याप्त है जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से की गई थी जिस पर क्षेत्र के पंडरापथरा के कार्यस्थल की लोकेशन विभाग के ईई को दी गई थी जहां निर्माण कार्य में निर्धारित रेशियो से हटकर स्लेब ढलाई कार्य किया जा रहा था।


इस विषय को लेकर ग्राम पंडरा पथरा के उपसरपंच अमरीश विग ने भी तत्काल जांच करने ईई से बात की। मंगलवार को इंजीनियर तथा  ईई के द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर लगभग 200 मीटर घटिया निर्माण को तोड़ने निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उप सरपंच अमरीश विग मौके पर उपस्थित रहे।

       शिकायत पर ये कार्यवाही कहां तक नहर निर्माण कार्य मे सुधार लाएगी यह तो देखने वाली बात होगी बहरहाल मुरुम खनन को लेकर अब तक ठेकेदार के द्वारा किसी प्रकार के आदेश की जानकारी देने से मना कर दिया साथ ही कंचनपुर में पूर्व में खोदी गई नहर के आसपास की मिट्टी व मुरुम का स्तेमाल नहर निर्माण में किया जा रहा है।खनिज विभाग इस पर मौन साधे हुए है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad