सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर सेवा और सुशासन सप्ताह के रूप में महिला मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल बालोद के द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम में महिला समूह, मितानिन बहने एवं महिला सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ते हुए महिलाओं का सम्मान अभियान चलाया जा रहा है इसी के तारतम्य में महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर ग्राम पंचायत कोहंगाटोला में शनिवार को महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मचारियों व स्वच्छता अभियान से जुड़ी हुई महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रीमती खिलेश्वरी साहू, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रश्मि साहू ,श्रीमती हिरौंदी साहू सरपंच पूर्व सरपंच, श्रीमती हिरौंदी छगन साहू सरपंच,श्रीमती केवरा सिन्हा ने विभिन्न महिला समूह एवं मातृ शक्तियों का सम्मान किया जिसमें मितानिन बहनें लता साहू,नीतू कामडी, धनेश्वरी सिन्हा, शकुन साहू, आदि का सम्मान पंचायत भवन में किया गया।
सेवा सुशासनऔर गरीब कल्याण मूल मंत्र:
पवन साहू
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू ने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के8वर्ष का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है और8 साल में जो ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया है वह अपने आप मे देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली बात है।केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से निर्णय लेकर देश को विकास की ओर ले जा रही हैं और आजादी के75साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव की कल्पना और उनका क्रियान्वयन मोदी सरकार की कार्यशैली को बताता है।
13जून तक सेवा कार्यक्रम के साथ आठवीं वर्षगांठ मनाया जाएगा
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साहू ने बताया केंद्र में मोदी सरकार के सफलता पूर्वक8साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर लोगों के बीच जा रही हैं।उन्होंने बताया किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जनधन योजना सहित अनेक ऐसी जनकल्याणकारी केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है और यह मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार हैं।इन योजनाओं को लेकर भाजपा लोगों के बीच 13जून तक पहुँचेगी।उन्होंने बताया आज 5जून को भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पार्थ साहू के नेतृत्व में बुथ स्तर तक प्रभात फेरी, युवाओं का सम्मान मंडल स्तर पर जिसमें ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी, मेरिट में आये छात्रों का सम्मान, शहीद परिवारों से सम्पर्क आदि कार्यक्रम होगा वही6जून को प्रभारी हरिराम साठिया अध्यक्ष-अनुसूचित जनजाति मोर्चा अनुसुचित जन जाति मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर श्रद्धेय बिरसा मुंडा जी के संबंध में विचार संगोष्ठी, उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा सुविधा अनुसार जनजाति सम्मेलन किया जाएगा। 7 जून से10 जून प्रभारी संजय साहू,संदीप साहू उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली,11 जून को प्रभारी सुरेश गोयल महामंत्री-अनुसूचित जाति मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मंडल में इस वर्ग के बाहुल्य गांव या वार्डो में उनसे सम्पर्क कर उनके कल्याण के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम का समापन13जून को किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.