Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 5, 2022

जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के योजनाओं की दी जनक

 


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर द्वारा ग्राम भटगाँव में युवाओं,महिलाओं एवं आमजनों से संवाद कर केंद्र सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व युवाओं का मुंह मीठा कराकर मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने ग्राम में पेड़ की छाँव में चौपाल लगाकर आमजनों से संवाद करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके आठ साल का पूरा कार्यकाल सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार करने के उद्देश्य से सेवा ,सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पण हेतु रहा है। आठ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वो काम  भी कर दिखाया जो पूर्ववर्ती सरकारों के लिए असंभव कार्य माना जाता है। आज वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख और सम्मान के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टा व सुशासन का संकल्प है। सत्ता को उन्होंने सेवा का माध्यम बनाकर कार्य किया जिसका प्रतिफल आज चहुँओर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण तथा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण कर मोदी सरकार ने देश के बड़े वर्ग को लाभान्वित किया है जो केंद्र की भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad