गौरेला:–घर में सो रहे पिता-पुत्री को जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों ने तोड़ा दम...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम/ -जिले के गौरेला थाना इलाके में सर्पदंश से पिता-पुत्री की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों घर के अंदर जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया।लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात नेवरी नवापारा गांव की है। यहां रहने वाले राय सिंह भैना और उसकी बेटी साधना सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। आधी रात के बाद जोरदार बारिश होने पर दोनों अंदर अपने कमरे में जमीन पर ही सो गए थे। तभी जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया सांप का जहर इतना तेज था कि दोनों को प्राथमिक उपचार कराने तक का मौका नहीं मिला।मामले में गौरेला पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर शवो को परिजनों को सौंप दिया है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.