Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 16, 2022

वीआईपी एस्टेट के खाली प्लॉट में मिली क्षत-विक्षत लाश

 

फिर एक युवक की हत्या, चाकू से वार कर कुचला चेहरा, अवैध संबंध का शक

रायपुर राजधानी में मर्डर का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले 6 दिन में अलग-अलग कारणों से 4 युवकों की हत्या कर दी गई। खम्हारडीह इलाके में मंगलवार की रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव वीआईपी एस्टेट के एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे को बुरी तरह से पत्थर से कुचला गया है। साथ ही शरीर में धारदार हथियार से चोट के निशान भी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक भीम नगर के शिवमंदिर के पास रहने बाला सागर दीप 25 वर्षीय पेंटिंग का काम करता है। मंगलवार की शाम को वह अपने घर से निकला था। इसके बाद वह घर 

नहीं लौटा। बुधवार सुबह वीआईपी एस्टेट के पास एक खाली प्लाट में उसका क्षत- विक्षत शव मिला। सागर के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। इसके अलावा उसके शरीर में दो जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। सुबह शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के एक हाथ में टैटू से तीन अलग-अलग लड़कियों का नाम लिखा हुआ मिला है। पुलिस इन लड़कियों के बारे में पतासाजी कर रही है। दो युवतियों से पुलिस ने पूछताछ भी की है। उनसे मृतक से संबंधों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं

कुछ संदेहियों की जानकारी मिली है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मामले के कुछ सदेही फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

संदेही पूछताछ

मामले में पुलिस को एक शादीशुदा महिला से मृतक के अवैध संबंध होने का शक है। बताया जाता है कि अक्सर उस महिला से मृतक की बातचीत होती थी। कई बार लोगों ने उसके साथ भी देखा है। हत्या में महिला के पति पर शक है। और वह फरार है। मोबाइल भी बंद कर दिया है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना के एक से अधिक लोग हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad