गुण्डरदेही - गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद बुधवार को गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत पेंड्री व ग्राम पंचायत माहुद बी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान ग्रामवासियों ने गृहमंत्री व संसदीय सचिव का आत्मीय स्वागत किया सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्रामवासियों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां व ग्राम के विकास के लिए योजनाओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में निर्माण कार्यों को एक नया आयाम मिला है इस अवसर पर सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद डोमेंद्र भेड़िया पूर्व विधायक डौंडीलोहारा कृष्णा दुबे पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही संजय साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम के सरपंच पंचगण व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे
CNI NEWS के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.