मरवाही:—अत्यंत ही हर्ष का विषय है की कांग्रेस सरकार अपने नेताओं जोकि वृद्ध या मृत हो चुके हैं।उनके महिमामंडन हेतु किसी की भी भूमि अधिग्रहित कर सकते हैं। क्या बताएं आज के जमाने में कहा जाए तो मानवता बची ही नहीं है...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम /
मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मरवाही में ही नान्हू कोटवार जिसे अंग्रेजों के जमाने से भूमि उसके परिवार को जीविका उपार्जन हेतु दिया था।उसे आज राजनीतिक दलों के द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारी की जिद के कारण शासकीय उद्यान हेतु जबरन छीना जा रहा है।।
पूरा क्षेत्र जानता है।वो जमीन किसकी है। लेकिन संबंधित अधिकारी को प्रमोशन और नेता को सी एम साहब और विधानसभा अध्यक्ष की वाह वाही चाहिए।
जिलाअध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा योगेंद्र सिंह नहरेल का कहना हैं की भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है।
शासन की ऐसी योजनाएं जो किसी परिवार को व्यक्तिगत रूप से हानि पहुंचाए उसके विरोध हेतु भारतीय जनता पार्टी तत्परता के साथ सामने है।
जनपद पंचायत मरवाही सदस्य एवम भाजपा महामंत्री मरवाही उत्तर आयुश कुमार मिश्रा का कहना हैं कि कोटवार परिवार के साथ यदि किसी प्रकार का अन्याय हुआ तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन हेतु बाध्य होगी। इसके लिए राजस्व विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.